Home > वायरल न्यूज़,
महाकाल मंदिर में नारियल ले जाने से रोका, कलेक्टर की तस्वीर पर ही चढ़ा दिए

उज्जैन। à¤®à¤¹à¤¾à¤•ाल मंदिर में नारियल चढ़ाने को लेकर बुधवार को हंगामे की स्थिति बनी। विश्व हिंदू परिषद के नेता मंदिर में नारियल चढ़ाने पहुंचे तो मंदिर समिति ने उन्हें लौटा दिया। इस पर विहिप पदाधिकारियों ने कलेक्टर की बात का हवाला दिया, मगर समिति ने प्रतिबंध की बात कही। नाराज विहिप पदाधिकारियों ने कलेक्टर संकेत भोंडवे की तस्वीर पर ही नारियल चढ़ा दिए। नेताओं ने कलेक्टर पर बात से मुकरने का आरोप भी लगाया।

बुधवार सुबह मंदिर पहुंचे विहिप पदाधिकारियों ने मंदिर प्रशासक अवधेश शर्मा से कहा- इस मामले में कलेक्टर से चर्चा हो चुकी है, मगर प्रशासक ने उन्हें नारियल नहीं ले जाने दिए। इस पर विहिप जिलाध्यक्ष अशोक जैन चायवाला, प्रांत संगठन मंत्री ब्रजकिशोर भार्गव, प्रांत कार्याध्यक्ष अनिल कासलीवाल, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख महेश तिवारी, प्रांत संयोजक महेश आंजना, विनोद शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित चौबे आदि ने कलेक्टर की तस्वीर पर नारियल चढ़ाए और वापस लौट आए।

इसलिए ऐसा किया

मंदिर प्रशासक द्वारा नारियल ले जाने से रोकने पर विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक जैन ने कलेक्टर से मोबाइल पर बात की। उन्होंने दो दिन पहले हुई बातचीत का हवाला भी दिया। जैन का कहना है कलेक्टर ने कहा था आप तो मुझे ही नारियल चढ़ा दो। इस कारण तस्वीर पर नारियल चढ़ाए। जिलाध्यक्ष का कहना है कलेक्टर अपनी बात से मुकर गए।

विहिप का दावा- प्रशासन वादे से पीछे हटा

विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक जैन चायवाला व प्रांत कार्याध्यक्ष अनिल कासलीवाल ने बताया कि नारियल चढ़ाने की परंपरा शुरू करने के लिए कलेक्टर से पिछले एक माह से चर्चा चल रही थी। दो दिन पहले निर्णायक दौर की बात के बाद ही नारियल चढ़ाने का निर्णय लिया गया था।

Share This News :