Home > वायरल न्यूज़,
होलिका दहन पर 87 साल बाद बन रहे चार संयोग

 à¤‡à¤¸ बार होलिका दहन पर चार संयोग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिषी की मानें तो 87 साल के बाद ऐसा संयोग और मुहूर्त बना है। एक मार्च को पूर्णिमा तिथि और प्रदोष काल है, वहीं भद्रा नहीं लगा है। इसके अलावा गुरुवार का भी संयोग है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम को 7.40 बजे से मात्र 1.20 मिनट तक के लिए ही होगा। भिलाई-दुर्ग में होलिका दहन और रंग पर्व के लिए जहां बाजार सज गए हैं परन्तु ग्राहकी ठंडी है। परीक्षा की वजह से बच्चों में उत्साह और नगाड़ों की थाप भी गायब है।

 

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी लकड़ी एवं अन्य सामग्री के जलाने से हो रहे प्रदूषण को दूर करने के आह्वान को लेकर, सत्तीचौरा दुर्ग में होलिका दहन में सिर्फ गाय के गोबर से बने कंडो, गुलरियां (छेना) एवं कपूर का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए दो हजार कंडों की व्यवस्था की जा रही है।

परीक्षा का फंसा पेंच होली त्यौहार की मस्ती पर बीते साल की तरह इस बार भी परीक्षा का पेंच फंसा है। बोर्ड क्लास के बच्चे एक्जाम की तैयारी में लगे हैं। कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा क्रमश: तीन दिन बाद पांच और आठ मार्च से शुरू हो रही है। केन्द्रीय विद्यालय में भी बुधवार से ही परीक्षा शुरू हुई है। इस स्थिति में बच्चों में होली त्यौहार का रंग फीका नजर आ रहा है। वहीं कॉलेजों में गुलाल उड़ने लगे है।

 87 साल के बाद होलिका दहन का ऐसा शुभ संयोग पड़ा है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन के दौरान पूर्णिमा तिथि एवं प्रदोष काल को शुभ माना जाता है। वहीं भद्रा को अशुभ। इस साल पूर्णिमा तिथि एवं प्रदोष काल है वहीं भद्रा नहीं लगा है। इस वजह से यह शुभ संयोग है। इसके अलावा होलिका दहन का दिन भी गुरुवार पड़ा है।

Share This News :