Home > वायरल न्यूज़,
दिल किस हाल में हे ,यह आंखे बताएंगी

नई दिल्ली। à¤…ब वो दिन दूर नहीं, जब आंखों को स्कैन करके दिल की बीमारी का पता लगाया जा सकेगा। गूगल इस तकनीक पर काम कर रहा है।

 

गूगल के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) के जरिए एक ऐसा सिस्टम बनाया है, जो आंख स्कैन करके दिल की बीमारी का पता लगाएगा। गूगल के इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक और बड़ी खासियत ये भी है कि, ये रेटिना को स्कैन करके मरीज की तमाम जानकारी देगा। इन जानकारियों में किसी भी शख्स की उम्र, रक्त चाप(ब्लड प्रेशर) और धूम्रपान संबंधी आदतें शामिल हैं।

इन जानकारियों की मदद से किसी भी आदमी के दिल से जुड़ी बीमारी का पता लगाया जा सकता है। ये प्रक्रिया उतनी ही सटीक है, जितनी मौजूदा समय में दिल की बीमारी का पता लगाने की तकनीक इस्तेमाल की जा रही है।Nature Journal Biomedical Engineering में प्रकाशित एक पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। ये रिसर्च गूगल और इसकी सहायक कंपनी के कुछ वैज्ञानिकों की तरफ से किया जा रहा है।

वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया को लगभग 3,00,000 रोगियों पर टेस्ट किया है। शोध में वैज्ञानिकों को मिली सफलता से भविष्य के इसके इस्तेमाल को लेकर उम्मीद जगी है।

Share This News :