Home > वायरल न्यूज़,
जल्द ड्राइविंग लाइसेंस भी जुड़ेंगे आधार से

नई दिल्ली। à¤•ेंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार नंबर से जोड़ेगी। इससे जाली लाइसेंस बनवाने पर लगाम लगेगी।इसके लिए सभी राज्यों को कवर करने वाला साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा पर अदालत द्वारा नियुक्त समिति ने बुधवार को जस्टिस मदन बी. लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ को सूचित किया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस केएस राधाकृष्णन इस समिति के अध्यक्ष हैं।

आधार योजना और इसका समर्थन करने वाले 2016 के कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय संविधान पीठ सुनवाई कर रही है। ऐसे समय में समिति द्वारा दी गई सूचना महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शीर्ष अदालत में सौंपी गई रिपोर्ट में समिति ने कहा है कि उसने पिछले वर्ष 28 नवंबर को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव के साथ बैठक की थी। इस बैठक में फर्जी लाइसेंस लेने और इसे खत्म करने सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है, "फर्जी लाइसेंस के मुद्दे पर मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने सूचित किया कि एनआइसी (नेशनल इन्फार्मेशन सेंटर) अब सारथी-4 तैयार कर रहा है।

इसके तहत सभी लाइसेंस आधार से जुड़े होंगे। यह साफ्टवेयर सभी राज्यों को कवर करेगा। इससे किसी के लिए देश में कहीं भी डुप्लीकेट या फर्जी लाइसेंस लेना संभव नहीं होगा।

Share This News :