Home > वायरल न्यूज़,
ग्रहों की इस दशा के कारण बढ़ेगा धार्मिक उन्माद

भोपाल। à¤†à¤—ामी दिनों में धार्मिक उन्माद एवं शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है। ज्योतिष के समीकरणों के कारण ज्योतिषाचार्यों द्वारा ऐसा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, शुक्र ग्रह ने मंगलवार रात्रि को कुंभ राशि में प्रवेश किया है। इसके साथ बृहस्पति ग्रह के वक्री (उल्टी चाल चलेंगे) होने के कारण धार्मिक उन्माद की आशंकाएं पैदा हो रही हैं।

ज्योतिषमठ संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को दैत्य गुरु शुक्राचार्य व ब्रहस्पति को देव गुरु के तौर पर जाना जाता है। कुंभ शनि की राशि होती है, ऐसे में जब कुंभ में शुक्र का प्रवेश होगा तो फिल्म जगत से जुड़े लोगों को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने होंगे। साथ ही कोई नया कड़ा कानून भी बन सकता है। वहीं देव गुरु का वक्री होना साधु-संतों के लिए भी अशुभकारी माना जा रहा है। हालांकि, शुक्र ग्रह का शनि के घर में राशि परिवर्तन करना न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि गुरु वक्री होकर वृश्चिक राशि में आ जाएगा, जिसके बाद वह वहां पर 11 जुलाई तक वक्री ही रहेगा। 5 महीने 6 दिन तक गुरु का वक्री होना काफी अशुभ माना जा रहा हैपं. विनोद गौतम ने बताया कि वर्तमान में आकाश मंडल में कालसर्प योग की छाया बनी हुई है। आगामी 10 दिनों (16 फरवरी) तक आकाश मंडल में सभी ग्रह राहू-केतु के बंदी रहेंगे। इस दौरान पृथ्वी पर जन्म लेने वाले सभी नवजात शिशुओं की कुंडली में कालसर्प दोष बनेगा। वहीं मकर राशि में चार ग्रहों का जमावड़ा राजनीतिक असंतोष करेगा। काल सर्प योग की छाया एवं चतुर्गही योग के प्रभाव से प्राकृतिक प्रकोप व आतंकी घटनाओं की आशंकाएं भी पैदा हो रही हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 

Share This News :