Home > वायरल न्यूज़,
जींस में क्यों होती है छोटी जेब?

ज्यादातर आप जीन्स ही पहना पंसद करते होंगे…आजकल ट्रेंड भी जींस का है.... लेकिन आपने कभी सोचा है कि जीन्स में छोटी पॉकेट भी होती है...लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि जीन्स में ये छोटी पॉकेट्स किस लिए बनाई गयी है ? आप सोचते होंगे की यह पॉकेट्स भी पैसे रखने के मकसद से बनाई जाती होंगी लेकिन हकीकत कुछ और ही है।हालांकि इस बारे में लोगों का अगल -अलग सोचना है.. लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि आखिर इस जेब के पीछे क्या राज छिपा है। दरअसल जीन्स में छोटी जेबों को बनाना लेविस कंपनी ने 1873 में शुरू किया था .. इन् जेबों का नाम वाच पॉकेट है। यह काउ बॉयज के लिए खास तौर पर तैयार की गई थी जिसमें वो अपनी चेन वाली घड़ी रखा करते थे। इन जेबो में उनकी घडी सुरक्षित रहती थी। वक्त बिताता गया लेकिन जींस में घड़ी रखने वाली जेब की प्रथा नही बदली और आज भी इसको जींस में लगातार लगाना बदस्तूर जारी हैं। हालाकि अब लोग इसमें घड़ी तो ज्यादा नही रखते लेकिन खुल्ले पैसे चिल्लर रखते हैं।

Share This News :