Home > वायरल न्यूज़,
बंदर के बच्चे की करंट लगने से मौत ,बंदर की मां उठाकर ले गई

खरगोन.      à¤¶à¤¹à¤° में अजब वाकया देखने को मिला। एक बंदर की बिजली के तारों से उलझकर करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने उसे जैसे तैसे निकाला। हिंदू संगठन के कुछ लोग उसका अंतिम संस्कार करने पहुंच गए। इस दौरान सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी लेकिन इतने में बंदर की मां आई और मुंह से कपड़ा हटाकर उसकी डेडबॉडी उठाकर भाग गई। इस दौरान बंदरिया की ममता भी देखने को मिली। वहां मौजूद सभी लोग इस भावुक करने वाले नजारे को देखते रहे। à¤¦à¤°à¤…सल, बैंक कॉलोनी में शुक्रवार को सुबह 9 बजे चार माह के बंदर की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली कर्मचारियों ने उसे निकाला। इतने में लंगूर की मां पहुंच गई और उसके मुंह से कपड़ा हटाकर बच्चे को लेकर भाग गई। बाद में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने पटाखे फोड़कर बंदरों को भगाया। और छत से बच्चे का शव लेकर आए। इसके बाद पीएम कराकर अंतिम संस्कार किया।

Share This News :