Home > वायरल न्यूज़,
खोजी गई दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग

मैक्सिको में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग मिली है, जिसे गोताखोरों ने पानी के अंदर खोज निकाला है. यह 347 किमी लंबी है और 12 हजार साल पुरानी है.सबसे बड़ी बात तो यह कि इस सुरंग में  कब्र भी मिली हैं, जिनमें मानव अस्थियां संग्रहित हैं. इस खोज से माया सभ्यता के बारे में कई राज उजागर हो सकते हैं.बताया जा रहा है कि दक्षिणपूर्वी मैक्सिको में स्थित युकाटन आयलैंड में पानी के नीचे स्थित सुरंग ढूंढने के लिए ग्रैन एक्युफेरो माया (जीएएम) अभियान चलाया जा रहा था. जिसके तहत यह सुरंग मिली.इस सुरंग का नाम सैक एकटन दिया गया है. यहां जलमग्न सुरंगों की श्रृंखला है, जो डॉस ओजोस से जुड़ती है. ऐसे में इसकी लंबाई करीब 347 किमी होती  है.जीएएम के निदेशक गुलेरमो डी एंडा ने इस बारे में बताया कि, " यह बड़ी खोज है. स्पेन के कब्जे में आने से पहले माया सभ्यता कैसी थी इस बारे में यह सुरंग कई राज खोल सकती है. यहां कई अस्थियां भी मिली हैं.ऐसा माना जा रहा है कि उस काल में बसाई गई बस्तियों और तीर्थस्थल यहां हुआ करते होंगे. कई प्राचीन बर्तन भी मिले हैं. कुछ पुरातत्ववादियों का मानना है कि माया सभ्यता का प्राचीन मंदिर सुरंग से जुड़ा हुआ था. हालांकि, अब तक इस पर रिसर्च की जा रही है.

Share This News :