Home > वायरल न्यूज़,
ट्रेन में निचली सीट के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं ज्यादा पैसे

ल यात्रियों को नीचे की सीट (बर्थ) का विकल्प चुनने या त्यौहारी मौसम में यात्रा के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है. रेलवे की किराया समीक्षा समिति ने ये सिफारिशें की हैं. यदि रेलवे बोर्ड इन सिफारिशों को स्वीकार कर लेता है तो रेल यात्रियों को नीचे की बर्थ या त्यौहारी सीजन में टिकट बुक कराने पर अधिक भुगतान करना होगा.

सूत्रों ने बताया कि प्रीमियम ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया प्रणाली की समीक्षा के लिए गठित समिति ने सुझाव दिया है कि रेलवे को एयरलाइंस और होटलों की तरह डायनॉमिक मूल्य मॉडल अपनाना चाहिए.

सूत्रों ने कहा कि जिस तरह से विमान में यात्रियों को आगे की लाइन की सीटों के लिए अधिक भुगतान करना पड़ता है उसी तरह ट्रेनों में भी यात्रियों से उनकी पसंद की बर्थ के लिए अधिक किराया वसूला जाना चाहिए.

सूत्रों ने कहा कि सुविधाजनक समयसारिणी और किसी विशेष मार्ग पर लोकप्रिय ट्रेनों का किराया बढ़ाया जा सकता है.

Share This News :