Homeदेश विदेश ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 6 से तीन दिवसीय प्रवास पर

ग्वालियर । केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 6 जनवरी को ग्वालियर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर पधार रहे हैं। राजनाथ सिंह इस दिन प्रात:काल लगभग 11 बजे भारतीय वायुसेना विमानतल ग्वालियर पहुँचेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री राजनाथ सिंह विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा बीएसएफ अकादमी टेकनपुर जायेंगे। राजनाथ सिंह 6, 7 व 8 जनवरी को बीएसएफ अकादमी में डीजीएसपी एवं आईजीएसपी की कॉन्फ्रेंस सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गृह मंत्री 8 जनवरी को अपरान्ह लगभग 5.25 बजे एयर फोर्स स्टेशन पहुँचेंगे और यहाँ से वायुमार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे। 

Share This News :