Home > वायरल न्यूज़,
अब 3 घंटे में करना होगा ताज का दीदार, टिकट बिक्री की सीमा होगी तय

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ताजमहल के संरक्षण के लिए कुछ नये कदम उठा सकता है जिनमें वहां आने वाले पर्यटकों की संख्या हर दिन 40,000 सीमित करना और हर पर्यटक के लिए 17वीं सदी के मुगल स्मारक के परिसर में अधिकतम 3 घंटे घूमने की समयसीमा तय करना शामिल है. संस्कृति मंत्रालय के एक सूत्र ने   à¤¯à¤¹ जानकारी दी है.संस्कृति सचिव रविंद्र सिंह ने मंगलवार को एएसआई के अधिकारियों, आगरा जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें यह फैसला किया गया. 

Share This News :