Home > वायरल न्यूज़,
न्याय प्रिय रहेगा नया साल, अन्याय और अत्याचार पर लगेगा अंकुश

 à¤­à¥‹à¤ªà¤¾à¤²à¥¤ à¤‡à¤¸ बार नए साल की शुरुआत कन्या लग्न में होने जा रही है। साल 2018 का सूर्योदय धनु लगन में होगा। ज्योतिष के अनुसार यह साल न्याय का सूचक रहेगा। नया साल न्याय प्रिय होगा, जिसमें शनिदेव मंत्री बन जहां न्याय करेंगे वहीं सूर्य राजा बनकर नए साल को खुशहाल बनाएंगे एवं अन्याय, अत्याचार पर अंकुश लगाएंगे।

मां चामुंडा दरबार के पुजारी पं.रामजीवन दुबे एवं ज्योतिषाचार्य विनोद रावत ने बताया कि साल 2018 की शुरुआत रात 12ः01 बजे पौष शुक्ल पक्ष में होगी। जबकि एक जनवरी का सूर्योदय धनु लग्न में होगा। नए साल की शुरआत में सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्ध, आनंद व रवि योग का महासंयोग बन रहा है।

इसके साथ ही साल की साल की शुरुआत एवं अंत सोमवार को हो रहा है, जो कि अपने आप में शुभ संयोग है। ऐसे में महिलाएं नए साल का पहला दिन व्रत पूर्णिमा सोमवार के तौर पर मनाएंगी। इससे पहले ऐसा संयोग 2007 में देखने को मिला था, आगे 2024 में भी यह संयोग देखने को मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 18 मार्च से राजा का पद सूर्यदेव गृहण करेंगे। जबकि सूर्य देवता के पुत्र शनि मंत्री बनकर न्याय करेंगे। जिससे असत्य, अन्याय अत्याचार पर लोगों को विजय प्राप्त होगी। सालों से कोर्ट-कचहरी में लंबित पड़े मामलों का निपटारा होने के भी इस साल विशेष योग हैं।

उत्तर भारत में भूकंप की आशंका

पं.जगजीवन दुबे ने बताया कि नव वर्ष की लग्न के 8वें भाग में राहू बैठा हुआ होगा। यह स्थितियां मृत्यु की सूचक होती हैं, जो उत्तर भारत में भूकंप समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका पैदा कर रहा है। वहीं राजनीतिक उथल-पुथल, आतंकवादी हमले, दैनिक उपयोगी वस्तुओं का अभाव होने के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका भी ज्योतिष के अनुशार जताई जा रही है।

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

ज्योतिष के अनुशार स्वामी चन्द्रमा अपनी उधा राशि वृषभ में तथा बुध के तृतीय प्रकरण भाव में रहने से रोजगार के अवसर बढ़ाएगे। वहीं शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में बृहस्पति मंगी की युति बनेगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार नए साल 2018 में दो ज्येष्ठ माह रहेंगे। वृषभ एवं कन्या राशि पर शनि की ढैया रहेगी। जबकि वृष्चिक, धनु एवं मकर राशि साढ़े साती रहेगी।

पड़ेंगे सूर्य एवं चन्द्र ग्रहण

ज्योतिषमठ संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम के मुताबिक 31 जनवरी 2018 एवं 27 जुलाई को चंद्रग्रहण होगा। वहीं 15 फरवरी, 13 जुलाई, 11 को सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा। ग्रहणफल-मेष को व्यथा, वृष-श्री, मिथुन-छति, कर्क-घात, सिंह-हानि, कन्या लाभ, तुला-लाभकारी, वृष्चिक-मान नाश, धनु-मृत्यु कष्ट, मकर-स्त्री पीड़ा एवं मीन के लिए चिंताजन रहेगा।

राशियों के लिए ऐसा रहेगा नया साल

मेष : à¤¸à¤¾à¤² की शुरुआत ऊर्जा एवं संकल्प से भरपूर है। व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे।

वृष : à¤¸à¥‡à¤¹à¤¤ का खास ध्यान रखने की जरूरत है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं।

मिथुन : à¤¶à¤¬à¥à¤¦à¥‹à¤‚ का गलत चुनाव विवाद की वजह बन सकता है। मित्रों से भी संभल कर बातचीत करें।

कर्क : à¤ªà¥‚रा साल उत्साह से लबरेज रहेगा। दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। रिश्तों में तनाव आ सकता है।

सिंह : à¤¯à¤¹ साल धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ाएगा। तीर्थयात्रा की भी संभावना है।

कन्या : à¤‡à¤¸ साल बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। कई बेहतरीन मौके प्राप्त होंगे। आर्थिक हालातों में सुधार होगा।

तुला : à¤µà¥à¤¯à¤µà¤¹à¤¾à¤° में आक्रामकता आ सकती है जिसे नियंत्रित करना जरूरी होगा।

वृश्चिक : à¤šà¥à¤¨à¥Œà¤¤à¤¿à¤¯à¥‹à¤‚ का सामना करना पड़ सकता है। मजबूती से चुनौतियों का सामना करेंगे तो लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

धनु : à¤‰à¤¨à¥à¤¨à¤¤à¤¿ के कई मौके प्राप्त होंगे। नए साल में मजबूत संकल्प करेंगे तो सफलता मिलेगी। मार्च में याव वृद्घि के योग हैं।

मकर : à¤–र्चों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक हालात बिगड़ सकते हैं।

कुम्भ : à¤‡à¤¸ साल आपके निर्णय प्रगति की बुनियाद रखेगा। मुख्यतः धनार्जन पर ध्यान केन्द्रित होगा। आर्थिक हालातों में सुधार भी होगा।

मीन : à¤…पकी संवेदनशीलता में और अधिक इजाफा होगा। पूरे साल सेहत का विशेष ध्यान रखें।

Share This News :