Home > वायरल न्यूज़,
राम रहीम और राधे मां के बाद अब इन बाबाओं से सावधान

इलाहाबादः अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की शुक्रवार को यहां हुई बैठक में फर्जी बाबाओं की दूसरी सूची जारी की गई जिसमें दिल्ली के वीरेंद्र दीक्षित कालनेमी, बस्ती के सचिदानंद सरस्वती और इलाहाबाद की त्रिकाल भवंता के नाम शामिल हैं।   à¤ªà¤°à¤¿à¤·à¤¦ के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रमुख शामिल हुए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, ''हम जनता से अपील करते हैं कि लोग ऐसे बाबाओं से सतर्क रहे जो किसी परंपरा या संप्रदाय से नहीं हैं। साधु, संत, सन्यासी परंपरा, उदासीन परंपरा, नाथ परंपरा, वैष्णव संप्रदाय, शिव संप्रदाय आदि से आते हैं। वहीं फर्जी बाबाओं की कोई परंपरा या संप्रदाय नहीं है।

Share This News :