Home > वायरल न्यूज़,
'लोग अच्छे हैं बहुत दिल में उतर जाते हैं, इक बुराई है तो बस ये है कि मर जाते हैं'

मशहूर शायर रईस फ़रोग़ ने लिखा है- 'लोग अच्छे हैं बहुत दिल में उतर जाते हैं, इक बुराई है तो बस ये है कि मर जाते हैं'। साल 2017 अब चंद दिन का और है। इस साल कई जानीमानी हस्तियां हमारा साथ छोड़कर चली गईं। शशि कपूर, ओम पुरी, रीमा लागू का दुनिया को अलविदा कहना, लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहेगा। यह हम ऐसी ही हस्तियों के बारे में बताएंगे -हेराफेरी' जैसी मशहूर फिल्म के लेखक नीरज वोरा अक्टूबर 2016 में एक ब्रेनहेमरेज के कारण कोमा में चले गए थे। इससे पहले वे 'हेराफेरी-3' पर काम कर रहे थे। नीरज ने 'फिर हेराफेरी' और 'खिलाड़ी 420' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया था।अपने खास अंदाज से सिने जगत पर राज करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर को हो गया। 79 वर्षीय शशि कपूर किडनी की समस्या से पीड़ित थे। इन्हें वर्ष 2014 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया था।अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पिता और मशहूर फिल्म डॉयरेक्टर, प्रोड्यूसर तथा स्क्रीन राइटर राम मुखर्जी ने 22 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। उन्होंने 1960 में 'हम हिंदुस्तानी' और 1964 में 'लीडर' जैसी फ़िल्में बनाईं। राम मुखर्जी का ताल्लुक मशहूर मुखर्जी-समर्थ फ़ैमिली से है।दुल्हन वही जो पिया मन भाये ' और 'आम्रपाली' जैसी फिल्मों के निर्देशक और अभिनेता लेख टंडन की मृत्यु 15 अक्टूबर को हो गई। लेख फ़कीर चंद टंडन ने कई फिल्मों के साथ 'दिल दरिया', 'फिर वही तलाश' और 'फरमान' जैसे टीवी सीरियल्स का भी निर्देशन किया।तीन साल से किडनी की समस्या से पीड़ित सीताराम पांचाल ने 'पीपली लाइव, 'पान सिंह तोमर', 'हल्ला बोल', 'लज्जा', 'लेजंड ऑफ भगत सिंह', 'स्लमडॉग मिलियनेर' और 'जॉली एलएल बी' जैसी तमाम और बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।'तुमको ना भूल पाएंगे' और 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अहम रोल निभाने वाले अभिनेता इंदर कुमार 20 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उन पर 2014 में रेप का आरोप भी लगा था जिसके बाद वो हाल ही में बेल पर रिहा होकर बाहर आए थे।आशिकी', 'साजन', 'कुछ कुछ होता है' से लेकर 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में मां का किरदार निभाने वाली 59 वर्षीय बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन मां रीमा लागू ने 28 मई को अंतिम सांस ली। रीमा लागू ने सलमान और शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन मां के रूप में कई हिट फिल्मों में काम किया था।पाकिस्तान के पेशावर में जन्में प्रसिद्ध अभिनेता विनोद खन्ना 70 साल की उम्र में लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से 27 अप्रैल 2017 को मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया। फिल्मों से सन्यास के दौरान वह आचार्य रजनीश (ओशो) के अनुयायी बन गये। वर्ष 1997 और 1999 में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा सांसद भी चुने गए।अंबाला में जन्में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त ओम पुरी बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक रहे। कथित रुप से दिल का दौरा पड़ने के कारण 6 जनवरी 2017 को 66 साल की उम्र में इनका निधन हो गया। ओमपुरी और नसीरूद्दीन शाह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में बैचमेट थे।

Share This News :