Home > वायरल न्यूज़,
इन 'तीन' राशि वालों को गुस्सा दिलाना पड़ सकता है भारी

 à¤°à¥‹à¤œà¤®à¤°à¥à¤°à¤¾ की जिंदगी में हमें तरह-तरह की बातों से सामना करना होना है। ऐसे में किसी भी बात पर गुस्‍सा आना स्‍वाभाविक है। लेकिन गुस्‍सा अगर लत का रूप ले ले तो इस पर विचार करना जरूरी है। गुस्सा आने के लिए जरूरी नही है कि इसके पीछे कोई बड़ी वजह हो बल्कि, कई बार आपको छोटी छोटी बातों पर भी गुस्सा आने लगता है।

जल्दी गुस्सा होने के लिए कोई एक कारक जिम्मेदार नहीं होता है। इसके पीछे कई कारक, घटनाएं काम करती हैं जिसके कारण हमें गुस्सा आता है। लोगों के जल्दी गुस्सा होने के प्रमुख कारक में राशि भी होती है। भारतीय संस्कृति में राशियों का अपना महत्व है।

ये राशियाँ न केवल भविष्य की सूचनाएँ देती हैं बल्कि आपके व्यक्तित्व का आईना भी होती हैं। तो जानिये कि किस राशि के लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है।

मेष राशि-

मेष राशि का चिन्ह अग्नि है। अतः इन लोगों को जल्दी गुस्सा आना स्वाभाविक है। ऐसा माना जाता है कि मेष राशि के लोगों को दूसरों को कष्ट में देखना तथा दूसरों के दुःखों को देखकर अच्छा लगता है। इस राशि के लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर अपना पारा चढ़ा लेते है। ऐसे में इनके गुस्से से बचकर रहना ही बेहतर है।

वृश्चिक राशि-

इनका प्रतीक पानी है जिससे यह सहज ज्ञान से युक्त होते हैं। कहा जाता है कि यह दूसरों को जानबुझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। जिससे दूसरों को कष्ट हो। यह अपना गुस्सा जाहिर नहीं करते, मगर जब ये गुस्से में हो तब किसी से बात करना भी जरुरी नहीं समझते हैं। यह अपने तुरंत के रियेक्शन से सामने वाले को चौंका सकते हैं।

मीन राशि-

इस राशि के लोग जल्दी से गुस्सा नहीं होते हैं लेकिन एक बार गुस्सा होने पर यह लंबे समय तक बनाए रखते हैं। यह बदले की भावना से पीड़ित होते हैं और मौका हाथ आने पर सीधे हमला करने में विश्वास करते हैं। हालांकि इनमें सबसे अच्छी बात यह होती है कि यह वादे के पक्के होते हैं। इस राशि के लोगों को गुस्सा आने पर भयंकर परिणाम देखने को मिल सकता है।

Share This News :