Home > वायरल न्यूज़,
मंदिर में 'प्रसाद' के नाम पर बंटती है 'शराब'

दिल्ली के पुराना किला के पार स्थित 'प्राचीन भैरों मंदिर' देवता को प्रसाद के तौर पर शराब चढ़ाने के लिए प्रसिद्ध है. यहां प्रसाद में लोकस से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक की शराब चढ़ाई जाती है. लोग अपनी-अपनी श्रद्धा और क्षमता के मुताबिक देशी शराब, बीयर, ब्रांडी, स्कॉच और विस्की इत्यादि चढ़ाते रहते हैं. ये मंदिर पांडव कालीन बताया जाता है.

पूजा में शराब के चढ़ावे को बाद में भक्तों में 'प्रसाद' के तौर पर बांट दिया जाता है. कुछ जागरुक लोगों को यही बात परेशान कर रही है. क्योंकि मंदिर के आसपास इसी वजह से तमाम भिखारी खाली गिलास लिए भटकते नजर आते रहते हैं. प्रसाद का सेवन कर चुके अधिकतर भिखारी पूरी तरह से नशे में होते हैं. नशे में धुत्त भिखारियों की लाइन में आपको बच्चों सहित हर उम्र के लोग नजर आ जाएंगे. लोगों के ज्यादा नशे में होने की वजह से मंदिर परिसर भक्तों (खासकर महिलाओं) के लिए सुरक्षित नहीं रह जाता.

शनिवार और रविवार को यह समस्या और विकट हो जाती है क्योंकि इन दिनों काफी भक्त मंदिर में भैरो बाबा के दर्शन को आते हैं. वीकेंड के दौरान मंदिर परिसर में बोतलें और शराब के कॉर्टून भिखरे नजर आते हैं. मंदिर की इस परंपरा से परेशान होकर एक सामाजिक फिल्म निर्माता, उल्हास पीआर ने गृह मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई थी.

अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा था, "यह शिकायत प्रगति मैदान के नजदीक भैरो मंदिर के पास शराब वितरण से संबंधित है. यहां भक्त लोगों को खुले में शराब बांटते हैं और चौंकाने वाली बात है कि शराब के लिए लाइन में लगे लोगों में बच्चे भी लगे होते हैं. 

 

 

 

 

 

 
 

Share This News :