Home > वायरल न्यूज़,
देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेगी शहनाई

 à¤®à¤¾à¤‚गलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त के रूप में मान्य देवउठनी एकादशी पर इस बार मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। गुरु अस्त होने से यह संयोग इस बार बन रहा है। 12 अक्टूबर से 6 नवंबर तक गुरु अस्त रहने से शादियों का सिलसिला 31 अक्टूबर यानी देवउठनी एकादशी से न होकर 19 नवंबर से शुरू होगा। नवंबर एवं दिसंबर में 13 लग्न मुहूर्तों के बाद 14 दिसंबर से 3 फरवरी तक शुक्रास्त एवं खरमास होने से एक बार फिर करीब डेढ़ माह के लिए लग्न मुहूर्त की शादियों का सिलसिला थमेगा।अक्षय तृतिया एवं देवउठनी एकादशी अबूझ मुहूर्त माने गए हैं, लेकिन 12 अक्टूबर से गुरु अस्त होने से इस बार पंचांग में देवउठनी एकादशी पर शादियों के लग्न नहीं हैं। पं शास्त्री के अनुसार 13 मार्च से मीन संक्राति एवं खरमास शुरू हो रहा है, जो 17 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान भी विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे।

Share This News :