Home > वायरल न्यूज़,
गड्‌ढों में सत्याग्रह पर बैठे पति की पूजा कर मनाई करवा चौथ

जयपुर। à¤°à¤¾à¤œà¤¸à¥à¤¥à¤¾à¤¨ के नींदड में अपनी जमीन बचाने के लिए पिछले सात दिन से पांच से छह फीट गहरे गड्‌ढों में बैठकर जमीन समाधि सत्याग्रह कर रहे किसानों की पत्नियों ने रविवार को समाधि स्थल पर ही करवा चौथ मनाई।महिलाओं ने यहीं चौथ माता का पूजन किया और अपने पति की दीर्घायु की कामना की।

गौरतलब है कि जयपुर विकास प्राधिकरण नींदड गांव की खेती की 1350 बीघा जमीन का अधिग्रहण कर आवासीय योजना विकसित करना चाहता है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में हाल ही में महिलाएं भी शामिल हो गई हैं।

नींदड में अपनी जमीन बचाने के लिए पिछले कई दिनों से पांच से छह फीट गहरे गड्ढों में बैठकर जमीन समाधि सत्याग्रह कर रहे किसानों ने शनिवार से अन्न त्याग दिया है। किसानों ने साफ कह दिया कि हमारे खेतों की जमीन को लेने की कार्रवाई पर जब तक सरकार रोक नहीं लगा देती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

Share This News :