Home > वायरल न्यूज़,
कुंभ राशि वाला है आपका पार्टनर या दोस्त, तो जरूर बरतें यह सावधानी

 à¤¹à¤° राशि वालों की अपनी खूबी और कमजोरी होती है। जैसे कुंभ राशि वालों के लिए कहा जाता है कि ये बहुत अच्छे दोस्त होते हैं। अपनी बुद्धि के दम पर सब कुछ हासिल करने में विश्वास रखते हैं।

इसी आधार पर हम कुछ ऐसी बातें तय कर सकते हैं, जिनका जिक्र कुंभ राशि वालों के आगे नहीं किया जाना चाहिए। एक नजर ऐसी ही कुछ बातों पर -

- कुंभ राशि वालों को अपने ज्ञान पर अभिमान होता है। ये ज्ञान के दम पर ही आगे बढ़ते हैं, लेकिन कोई 'मूर्ख' कह दे तो भड़क जाते हैं। उन्हें यह भी पसंद नहीं आता कि कोई इनके नॉलेज को चुनौती दे। कोई कह दे कि 'तुम कुछ नहीं जानते' तो इनका पारा चढ़ जाता है।

- इस राशि का स्वामी वरुण है। वरुण जीवन में प्रतिभा प्रदान करता है। नए-नए आइडियाज जनरेट करना भी कुंभ राशि वालों की एक खूबी है। इन्हें यह पसंद नहीं आता कि कोई इनके आइडियाज को बगैर सोचे-विचारे खारिज कर दे।

- आपका पार्टनर या पक्का दोस्त कुंभ राशि वाला है तो उसकी बुराई करने से पहले दो बार सोच ले।

- इन्हें घुमना-फिरना पसंद है। कोई इस काम में रोक-टोक लगाए तो इन्हें रास नहीं आता। यही बात नए लोगों से दोस्ती बढ़ाने की इनकी आदत पर भी लागू होती है।

- कुंभ राशि वाले इस सोच में विश्वास रखते हैं कि जियो और जीने दो। यदि आप उनसे इसके खिलाफ कुछ कहेंगे तो आपसी विश्वास खो बैठेंगे।

- ये अच्छे दोस्त होते हैं, लेकिन इन्हें कोई अपना साथ जबरन रहने या दोस्ती बढ़ाने को मजबूर नहीं कर सकता है।

Share This News :