Home > वायरल न्यूज़,
रेल यात्रियों को राहत

नई दिल्ली। à¤°à¥‡à¤²à¤µà¥‡ की ई टिकटों पर मार्च 2018 तक सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। रेलवे ने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला किया गया।

उल्लेखनीय है कि नोटबंदी का फैसला होने के बाद रेलवे ने ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग पर सर्विस चार्ज हटाने का निर्णय किया था।

2016 नवंबर में शुरू की गई व्यवस्था को पहले तीस जून और फिर तीस सितंबर तक बढ़ाया गया। अब समय सीमा में और इजाफा किया गया है। इससे यात्रियों को हर टिकट की बुकिंग में बीस से चालीस रुपए का फायदा होता है।

उधर, आइआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग, टूरिज्म कॉरपोरेशन) के अधिकारी का कहना है कि उन्हें 33 फीसद राजस्व ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग से मिलता है।

पिछले वित्तीय वर्ष में 15 सौ करोड़ रुपये के राजस्व में 540 करोड़ रुपए इसी मद से मिले थे।

Share This News :