Home > वायरल न्यूज़,
रात में आए ऐसा सपना, तो समझो मां दुर्गा ने स्वीकार कर ली प्रार्थना

नवरात्र के लिए कहा जाता है कि इन 9 दिनों में सच्चे मन से मां का ध्यान किया जाए तो हर मुराद जरूर पूरी होती है। हिंदू धर्म के जानकार बताते हैं कि मां दुर्गा अपने भक्तों का इन नो दिनों में पूरा ख्याल रखती हैं। उनकी भक्ति को स्वीकार करती है और आशीर्वाद देती हैं।

कहा जाता है कि मां अपने भक्तों को कुछ संकेत भी देती हैं। ये संकेत इस बात को लेकर होते हैं कि उनके द्वारा की गई प्रार्थना मां दुर्गा के दरबार में स्वीकार हुई है या नहीं। हम यहां ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बात करेंगे।

कहते हैं कि नवरात्र के दौरान किसी को सपने में उल्लू नजर आए तो समझा जाना चाहिए कि मां से मांगी गई उसकी मुराद पूरी होने वाली है। सपने में उल्लू नजर आना यानि माता अपने भक्त से खुश हैं और जल्द ही उसके जीवन में धन-वैभव आने वाला है।

इसी तरह, यदि आप मां की आराधना के बाद कहीं जा रहे हैं और सामने से सोलह श्रृंगार किए कोई महिला मिल जाए तो भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह बताया गया है कि आपकी परेशानियां दूर होने वाली हैं।

नवरात्र के 9 दिनों में यदि आपको सुबह-सुबह नारियल और कमल के फूल दिखाई दें, तो समझें मां दुर्गा की कृपा आप पर होने वाली है। इसी तरह नवरात्र के दौरान मंदिर से बाहर निकलते समय गाय दिखाई दे तो भी माना जाता है कि आपकी सभी इच्छाऐं पूरी होने वाली हैं।

Share This News :