Home > वायरल न्यूज़,
अजगर का किया गया सीटी स्कैन

भुवनेश्वर। à¤¬à¥€à¤®à¤¾à¤° होने पर किसी इंसान का सीटी स्कैन तो होता है लेकिन क्या कभी आपने किसी अजगर का सीटी स्कैन होते देखा है। लेकिन ऐसा हुआ है और वो भी भारत में। जी हां, यह मामला ओडीशा का है।

यहां रविवार को एक आठ फीट लंबे घायल अजगर का इलाज के दौरान सीटी स्कैन किया गया। ऐसा यह पता लगाने के लिए किया गया कि अजगर के सिर में किस प्रकार की चोट है।

स्नेक हेल्पलाइन के शुभेंदु मलिक ने बताया कि एक प्राइवेट क्लिनिक में अजगर का सीटी स्कैन किया गया। भारत में इस तरह की संभवतः पहली घटना है।

अजगर को गंभीर हालत में आनंदपुर में देखा गया था जिसके बाद इसे ओडीशा के वेटेरनरी कॉलेज लाया गया। आनंदपुर के फॉरेस्ट ऑफिसर मिहिर पटनायक ने इसे बचाया था।

Share This News :