Home > वायरल न्यूज़,
आधार को लिंक करे बगैर नहीं निकलेगा PF का पैसा

मुंबई। à¤¯à¤¹ खबर उन कर्मचारियों के लिए बहुत अहम हैं जिनका पीएफ खाता है। कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफओ ने पीएफ ट्रांसफर के नियमों में बदलाव किया है।

नई व्यवस्था के तहत सदस्यों को अब अपने यूएएन नंबर से आधार को लिंक करना होगा। इसके बिना पीएफ ट्रांसफर संभव नहीं होगा। वहीं यदि आपका यूएएन और आधार आपस में लिंक हैं तो महज पांच दिन में पीएफ ट्रांसफर हो जाएगा। आमतौर पर नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर की जरूरत पैदा होती है।

अधिकारियों के मुताबिक, आमतौर पर कर्मचारियों की शिकायत रहती है कि पीएफ क्लेम में कई महीने तक लग जाते हैं। अब आधार से लिंकिंग के बाद चंद दिन में यह काम हो जाएगा।

Share This News :