Homeराज्यो से ,
अखिलेश यादव ने कहा- राहुल अच्छा लड़का है...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘अच्छा इंसान’ और ‘अच्छा लड़का’ बताते हुए आज कहा कि राहुल को उत्तर प्रदेश में बार बार आना चाहिए। वह ज्यादा आएंगे तो उनकी उनसे दोस्ती हो जाएगी और à¤¦à¥‹ अच्छे लोगों की दोस्तो हो तो अच्छी बात है। अखिलेश ने चुटकी ली, à¤¹à¤®à¤¨à¥‡ कार्टून देखा कि एक लड़का खटिया के नीचे बैठा है, हाथ में स्मार्टफोन है, लैपटॉप पर साइकिल...

अखिलेश ने राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद राहुल की किसान यात्रा के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा कि राहुल जी बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत अच्छे लड़के हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश में और ज्यादा से ज्यादा आना चाहिए और ज्यादा रहना चाहिए। कोई ज्यादा रहेगा तो हमारी दोस्ती उससे होगी। इसमें तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी। दो अच्छे लोग मिल जाएं तो क्या खराबी है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके इस बयान को कांग्रेस से गठबंधन की सम्भावना से जोड़कर देखा जा सकता है, उन्होंने कहा दो अच्छे लोग मिलते हैं तो इसमें राजनीति की बातें क्यों करते हो।

Share This News :