Home > वायरल न्यूज़,
परिवार के झगड़े रोकने हैं तो न पहनें यह कपड़े

 à¤ªà¤°à¤¿à¤µà¤¾à¤° में शांति बनी रहे तो जिंदगी खुशनुमा रहती है। लेकिन जिन परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े और तनाव रहते हैं, वह घर किसी नरक से कम नहीं। काम का बोझ, पैसों की तंगी, संपत्ति, बच्चे जैसे कई कारण परिवार में विवाद की स्थिति हो सकती है। परिवार के ये विवाद ही जीना मुश्किल कर देते हैं। कई बार इन झगड़ों को आसानी से निपटाया जा सकता है तो कई बार ऐसा संभव नहीं होता। वास्तुशास्त्र में ऐसे झगड़ों और विवादों को खत्म करने के उपाय हैं। इन उपायों से परिवार के बीच उपजे विवाद दूर हो सकते हैं:

चंदन की मूर्ति 

परिवार में तनाव खत्म करने के लिए आपको अपने घर में सफेद चंदन की लकड़ी की मूर्ति रखना चाहिए। इसे ऐसी जगह रखिए कि घर में घूमते हुए हर किसी की नजर उस पर पड़े।

गंगाजल छिड़के 

आपको घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए। हर पूर्णिमा पर ये करें। घर में शांति लाने के लिए यह उपाय मदद करेगा।

भोजन साथ करें 

वास्तु में बताया गया है कि परिवार के सदस्यों का साथ खाना परिवार के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए सब साथ भोजन करने की कोशिश करें। हो सके तो किचन में बैठकर खाइए क्योंकि यह परिवार पर राहू के बुरे प्रभाव को कम करता है।

गुरूवार को शेविंग, हेयरकट नहीं

गुरूवार को शेविंग और हेयरकट उचित नहीं है, विशेष रूप से जब आपके परिवार में तनाव का माहौल हो। बेहतर है कि आप इस तरह की चीजें फॉलो करें अगर परिवार के सदस्यों के बीच शांति चाहते हैं।

लाल रंग के कपड़ों से दूर 

अगर परिवार में महिला सदस्यों के बीच तनाव हो तो उन्हें लाल रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। साथ ही परिवार की सभी महिलाओं को लाल रंग के कपड़ों से दूर रहना चाहिए।

Share This News :