Home > वायरल न्यूज़,
82 साल की उम्र में उसे अपने बेटों के साथ ऐसा करना पड़ा

 à¤¬à¥à¥à¤¾à¤ªà¥‡ की लाठी समझकर जिन बेटों को पाल-पोसकर काबिल बनाया। अब उन्हीं बेटों से 82 साल की वृद्ध महिला अपने हक के लिए लड़ रही है। दो बेटों ने वृद्धा को घर से निकाल दिया। भरण-पोषण के लिए तरसा दिया। इतना ही नहीं 3 दिन पहले दोनों बेटे उन्हें, वृद्धाश्रम छोड़ आए।

यह कहानी है गाढ़वे की गोठ माधवगंज निवासी शांतिदेवी की। घटनाक्रम तारागंज जनकगंज का है। वृद्धा अभी छोटे बेटे के साथ रह रही है। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने दो बड़े बेटों के खिलाफ अभिभावक व वरिष्ठ नागरिक देखभाल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

तारागंज निवासी शांतिदेवी के 6 बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा विनोद शुक्ला जो बिजली कंपनी में ऑफिसर हैं। इसके बाद प्रमोद और अशोक जो प्राइवेट जॉब करते हैं। इसके बाद सुनील, राजेश और मनोज हैं। मनोज मानसिक रूप से बीमार है, जबकि सुनील छोटी-मोटी नौकरी करता है।

तारागंज में शांतिदेवी के नाम से मकान था। जिसे खुदबुर्द कर किसी व्यापारी को बेच दिया गया। अभी वहां बेटे प्रमोद का परिवार रहता है। शांतिदेवी पिछले कई साल से अपने हक के लिए बेटों विनोद और अशोक से लड़ रही हैं। बड़े बेटे अच्छी नौकरी में है, लेकिन भरण पोषण की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। छोटे दो बेटे इस लायक नहीं है। फिर भी मां को अपने साथ रखते हैं।

Share This News :