Home > वायरल न्यूज़,
तिथि घटने से इस बार पंद्रह दिन के होंगे श्राद्ध, बनेंगे शुभ योग

 6 सितंबर से शुरू होने वाले सोलह श्राद्घ इस वर्ष 15 दिन के होंगे। इसी दिन दोपहर में प्रतिपदा का श्राद्घ भी होगा। 20 सितंबर, बुधवार को सर्व पितृ अमावस्या पर श्राद्घ का समापन होगा। लगातार दूसरे वर्ष तिथि घटने से पितृ पक्ष का एक दिन कम हो गया है। अब 16 दिन के श्राद्घ का संयोग वर्ष 2020 में बनेगा। à¤¹à¤¿à¤‚दुओं में श्राद्घ पितरों का पर्व महत्वपूर्ण माना जाता है। पूर्णिमा से अमावस्या तक यह 16 दिन का होने से इसे सोलह श्राद्घ कहते हैं। लेकिन तिथियां घटने-बढ़ने से इसके दिन कम-ज्यादा होते रहते हैं। 2016 के बाद इस वर्ष 2017 में भी सोलह श्राद्घ 15 दिन के होंगे। 6 सितंबर को सूर्योदय से पूर्णिमा होने से सुबह पूर्णिमा का श्राद्घ होगा।इस दिन दोपहर 12:32 से प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। जिसके चलते कई लोग इस दिन प्रतिपदा का श्राद्घ भी करेंगे। क्योंकि श्राद्घ पूजन व ब्राह्मण भोज का समय दिन में ही होता है। पितृ पक्ष का एक दिन कम होगा। वहीं कुछ पंचांगों में बीच में पंचमी तिथि का क्षय होना भी बताया जा रहा है। इस तरह पितृ पक्ष का पूरा एक दिन घटने से श्राद्घ पूरे 16 दिन नहीं होंगे।श्राद्घ में पितृ प्रसन्ना होकर आशीर्वाद देते हैं। इसमें खरीदी से कोई नुकसान नहीं होता है। श्राद्घ के दौरान 8 सितंबर को दोपहर 12ः31 से अमृत सिद्घि योग, 11 सितंबर को सुबह 09:21 से रवि योग रहेगा। 12 सितंबर को सुबह 06:16 से सर्वार्थ सिद्घि योग, 14 सितंबर को रात 2 बजे से सर्वार्थ सिद्घि योग लगेगा जो 15 सितंबर तक रहेगा। 17 सितंबर को भी मंगल उदय हो रहा है। इन योगों में पूजा, दान, खरीदारी आदि कर सकते हैं।

Share This News :