Home > वायरल न्यूज़,
सूर्यग्रहण के साथ आज लॉन्च होगा गूगल का नया OS एंड्रायड 'O'

गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम का सभी यूजर्स को इंतजार रहता है। अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है क्योंकि गूगल आज होने वाले सूर्यग्रहण के साथ ही अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड ओ का नाम जारी कर देगी।

न्यूयॉर्क में होने वाला यह इवेंट लाइव स्ट्रीम होगा जिसे दुनियाभर में देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार यह रात 12 बजे लाइव होगा। इससे पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम ओरियो, ऑक्टोपस या फिर ओटमील कूकी हो सकता है।

एंड्रायड का यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम बेहतर फीचर्स के साथ आएगा। इसमें बेहतर ऑडियो, कनेक्टिविटी, नोटिफिकेशन, स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन शामिल हैं। इसके अलावा एपीआई चेंजेस भी होंगे जो फोन में मोजूद ऐप्स को प्रभावित करेंगे।

Share This News :