राज्यो से ,प्रमुख खबरे,

नरेंद्र मोदी सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक का लोकसभा में समर्थन और बचाव करने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की सोमवार को पटना में मुस्लिम नेताओं से मुलाकात हुई है। मुलाकात के बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि बिल पर बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में जदयू के प्रतिनिधि मुसलमानों की चिंताओं को उठाएंगे। 31 सदस्यीय जेपीसी में जेडीयू की तरफ से सुपौल के सांसद दिलेश्वर कमैत मेंबर हैं। समिति की पहली बैठक हो चुकी है जिसमें वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों को रखने का विपक्षी दलों ने एक स्वर से विरोध किया। पहली मीटिंग में कमैत ने कहा था कि बिल को लेकर चिंतित मुसलमानों से जेडीयू बात कर रही है इसलिए वो अगली बैठक में अपनी बात रखेंगे। लोकसभा में ललन सिंह ने बिल पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए कहा था कि विपक्ष गुरुद्वारा और मंदिर का उदाहरण दे रहा है लेकिन वक्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि एक संस्था है। ललन ने कहा था कि सरकार धर्म में नहीं दखल दे रही लेकिन अगर संस्था में भ्रष्टाचार है तो क्यों दखल नहीं दे सकती। जेडीयू कोटे से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की तरफ से वक्फ बिल के बचाव को लेकर कुछ मुस्लिम संगठनों के नेताओं ने पटना में पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। मुस्लिम नेताओं ने नीतीश के सामने जेडीयू के स्टैंड पर नाराजगी जाहिर की थी और बिल पर अपनी आपत्तियां गिनाई थी। नीतीश ने मुसलमानों को भरोसा दिलाया था कि कुछ गलत नहीं होने दिया जाएगा। वक्फ बिल के समर्थन में नीतीश कुमार की जेडीयू, ललन सिंह ने दी एक ठोस दलील नीतीश के निर्देश पर सोमवार को पटना जेडीयू कार्यालय में ललन सिंह की शिया और सुन्नी बोर्ड के नेताओं के साथ मीटिंग हुई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि दोनों बोर्ड केअध्यक्षों ने कानून में प्रस्तावित संशोधन को लेकर अपना पक्ष विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि नीतीश अल्पसंख्यकों के विकास और हित को लेकर हमेशा कार्य करते रहे हैं। अल्पसंख्यकों के हितों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में मंत्री विजय चौधरी, जमा खान, महासचिव मनीष वर्मा, शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के सैयद अफजल अब्बास और सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद ईर्शादुल्लाह मौजूद थे।

नरेंद्र मोदी सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक का लोकसभा में समर्थन और बचाव करने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की सोमवार को प

Readmore...

कुट्टू का आटा खाकर सौ से अधिक की तबीयत बिगड़ी, जन्‍माष्‍टमी पर व्रत थे लोग

यूपी के मथुरा में कुट्टू का आटा खाकर सौ से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। ये लोग श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर व्रत थे। फरह क्षेत्र करीब एक

Readmore...

जन-धन योजना के खातों में ऑनलाइन गेमिंग के लाखों रुपये जमा करवाए, बचकर रहना आपके साथ ना हो जाए ये ठगी

केंद्र सरकार की जन-धन योजना के नाम से खाते खुलवाकर ऑनलाइन गेमिंग के लाखों रुपये जमा करवाने का पर्दाफाश हुआ है। मल्हारगंज पुलिस ने बिचौलियों की भूमि

Readmore...

FASTag की जगह आ रहा है GNSS, जितना चलेंगे उतना ही देना होगा टोल टैक्स

Fastag का दौर अब खत्म होता नजर आ रहा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन खबरें हैं कि सरकार नई व्यवस्था GNSS से इसे बद

Readmore...

भाजपा ने तय किए 50 नाम, आज हो सकता है उम्मीदवारों का नामों का एलान

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 50 प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं, जिनकी घोषणा आज संभव है, और चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी समे

Readmore...

पहले चाय पी फिर पान खाने पहुंचे मामा बोले मध्यप्रदेश को मिस कर रहा हूँ

भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भोपाल पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान के भोपाल पहुंचते ही उनका अलग अंदाज देखने क

Readmore...

राधा रानी के मंदिर तक पहुंचने के लिए अब श्रद्धालुओं को 350 सीढ़ियां चढ़ने की जरूरत नहीं होगी, रोपवे की सौगात

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक बड़ी खुशखबरी दी है। मथुरा के बरसाना में स्थित श्रीजी के मंदिर तक पहुंचने के लिए अब

Readmore...

TMC ज्वाइन करो नहीं तो फेल कर देंगे; कोलकाता में एक और बवाल, चौतरफा घिरी ममता की पार्टी

आरजी कर मामले को लेकर ममता सरकार पहले से ही कटघरे में है अब कोलकाता के दूसरे मेडिकल कॉलेज में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर संगीन आरोप लगे हैं। क

Readmore...

5251 साल बाद कृष्ण जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसे अद्भुत योग, जानें कृष्ण पूजन के 4 मुहूर्त, व्रत संकल्प-पूजाविधि

2024 की कृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को खास संयोग में मनाई जाएगी। इस दिन वैसा ही दुर्लभ योग बन रहा है जैसा कि 5251 वर्ष पूर्व यानी द्वापर युग में बना था

Readmore...

कुत्ते के काटने के बाद युवक खाने लगा कच्चा मांस, लोगों को काटने दौड़ रहा

सागर के तिलकगंज स्थित सब्जी मंडी में इन दिनों व्यापारियाें में एक युवक को लेकर दहशत है। युवक सब्जी विक्रेताओं को काटने दौड़ता है। उसकी कुछ-कुछ आदते

Readmore...