Home > देश विदेश ,
संसद में बोलीं सुषमा- डोकलाम पर चीन से युद्ध नहीं, बातचीत से निकलेगा हल

गुरूवार को राज्यसभा में विदेश नीति पर चर्चा हुई. चर्चा की शुरूआत में विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और विदेश नीति की आलोचना की. इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सदन में जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने व्यक्तिगत तौर पर सम्मान अर्जित किया. जबकि पीएम मोदी की विदेश नीति ने पूरे देश का मान बढ़ाया. वहीं उन्होंने कहा कि पीएम मोदी में वो माद्दा है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सामने चुनौती दे सकें.साथ ही सुषमा ने चीन पर भारत के स्टैंड की जानकारी दी. उन्होंने कि चीन से द्विपक्षीय बातचीत चल रही है. सुषमा ने कहा कि अब देश सामरिक क्षमता नहीं, आर्थिक क्षमता से चलता है, इसलिए इसे बढ़ाना चाहिए. हमारी आर्थिक क्षमता में चीन का बड़ा योगदान है. युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है.

Share This News :