Home > देश विदेश ,slider news,
राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए सचिन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को राज्यसभा में मौजूद रहे. सचिन ने इस दौरान कोई सवाल का नहीं पूछा लेकिन वह सदन की कार्यवाही में मौजूद रहे. सचिन के अलावा मैरीकॉम भी सदन में मौजूद रहीं. आपको बता दें कि अभी हाल ही में सपा नेता नरेश अग्रवाल में राज्यसभा में सचिन और रेखा की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया था.|

मंगलवार को नरेश अग्रवाल ने कहा था कि जब सचिन और रेखा सदन में आते ही नहीं हैं, तो क्यों नहीं उनकी सदस्यता रद्द कर उन्हें सदन से निकाल दिया जाए. आपको बता दें कि सचिन और रेखा की उपस्थिति काफी कम रही है. नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर हम विजय माल्या को सदन से निकाल सकते हैं तो इन्हें क्यों नहीं.

Share This News :