Home > देश विदेश ,
विदेश नीति पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- PM बिना बताए PAK गए, तोहफे में मिला आतंकी हमला

राज्यसभा में गुरुवार को विदेश नीति पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के मुद्दे पर सरकार की नीति साफ नहीं है, पहले कहते हैं कि बात करेंगे लेकिन एक ही बार में बात को खत्म भी कर दिया जाता है. आनंद शर्मा ने कहा कि ऐसा क्या हुआ कि भारत के प्रधानमंत्री अफगानिस्तान के दौरे से लौटते हुए लाहौर चले गए. आनंद शर्मा बोले कि जब पीएम मोदी वहां पर उतरे तो वहां पर उन्हें सलामी नहीं मिली, ना ही गॉर्ड ऑफ ऑनर नहीं मिला बल्कि तोहफे में आतंकवादी हमले मिले.

आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम अमेरिका में गए और कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को भारत की ताकत को पता चला. उन्होंने कहा कि पीएम इंदिरा गांधी और बांग्लादेश को भूल गए. आनंद शर्मा बोले कि चीनी राष्ट्रपति ने भारत के मुद्दे पर दो बार बोला है, हमें चीन के बारे में चिंता करनी चाहिए. डोकलाम विवाद पर कोई ठोस फैसला होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम मन की बात करते हैं, लेकिन बॉर्डर के मुद्दे पर चुप रहते हैं.

इससे पहले राज्यसभा में गुरुवार को श्रीलंका के द्वारा भारतीय मछुआरों को बंदी बनाने का मुद्दा उठा. डी राजा के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि हमनें श्रीलंका के सामने इस मुद्दे को उठाया है. उन्होंने हमारे कहने पर कई बोट और मछुआरों को छोड़ा भी है. इस दौरान राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे.

Share This News :