Home > देश विदेश ,
मोदी सरकार की भ्रष्ट अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 IAS-IPS पर दर्ज होंगे केस

नई दिल्लीः à¤®à¥‹à¤¦à¥€ सरकार ने भ्रष्ट अफसरों पर बड़ी कार्रवाई करने का एलान किया है। लोकसभा में बुधवार को केंद्र सरकार ने बताया कि 48 भ्रष्ट अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप में केस चलाने की अनुमति दी गई है। इनमें आईएएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारी शामिल हैं। 
 

कार्मिक मामलों के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित जवाब में लोकसभा को बताया कि इन भ्रष्ट अफसरों में 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के, तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के और 22 भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के हैं।
 

उन्होंने कहा कि जिन मामलों में केस चलाने की अनुमति दी गई है वो 2014-15 से अब तक के हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान 13 भ्रष्ट अफसरों को नौकरी से भी हटाया गया है, जिनमें 4 आईएएस, एक आईपीएस और आठ आईआरएस अधिकारी हैं। 

Share This News :