Home > देश विदेश ,
7 राज्य ,18 महीने, कांग्रेस-भाजपा में सैमीफाइनल

नई दिल्ली: बीते सप्ताह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग कैम्प में शामिल होने और महागठबंधन तोड़ कर राजग के समर्थन से दोबारा मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस को बिहार में गहरा झटका लगा है। बिहार में सियासी परिदृश्य बदलने से आगामी 18 महीनों के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच 7 राज्यों में सियासी लड़ाई शुरू हो गई है। इनमें 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। साथ ही पंजाब में एक लोकसभा सीट और 4 नगर निगमों के लिए चुनाव होने हैं ।  à¤‡à¤¸ साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं तथा अगले साल अप्रैल महीने में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 2018 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सियासी माहिर इन चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस और भाजपा के बीच सैमीफाइनल के तौर पर देख रहे हैं। जिन 6 विधानसभाओं के लिए आगामी 18 महीनों में चुनाव होने हैं उनमें 4 विधानसभाओं में भाजपा की सरकारें हैं और हरेक स्टेट के अपने मुद्दे हैं। इन राज्यों में कांग्रेस को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Share This News :