Homeप्रमुख खबरे,
परफ्यूम स्पेशलिस्ट मर्डर केस : पोर्न दिखाकर आरोपी ने किया था रेप

पणजी। परफ्यूम स्पेशलिस्ट मोनिका घुरडे मर्डर केस में कुछ अहम खुलासे हुए हैं। मर्डर से पहले मोनिका के साथ रेप हुआ था, इसकी पुष्टि फाइनल मेडिकल रिपोर्ट में हुई है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। मर्डर से पहले उसने मोनिका के घर में ही अंडे और चॉकलेट खाए। उसे जबरदस्ती पोर्न क्लिप दिखाई। फिर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी।

 à¤¡à¥€à¤†à¤ˆà¤œà¥€ विमल गुप्ता ने बताया - आरोपी राजकुमार सिंह (21) ने स्वीकार किया है कि वह 5 अक्टूबर को मोनिका के घर में जबरदस्ती घुसा और उस पर हमला किया। बेहोशी की हालत में उसने मोनिका (39) को बेड से बांध दिया। होश में आई तो दबाव डालकर उसने 4000 रुपए, एटीएम और उसका पिन नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद राजकुमार ने मोनिका पर पोर्न मूवी देखने का दबाव डाला। रेप किया, फिर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।आरोपी को रविवार को बेंगलूरु से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। बता दें कि मोनिका की बॉडी शनिवार को उनके फ्लैट से बरामद की गई थी। बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं था।

 

फ्लैट में ही अंडे-चॉकलेट खाई

मोनिका जब बेहोश थीं, तब आरोपी ने उनके फ्लैट में ही अंडे उबाले। इन्हें चॉकलेट और स्नैक्स के साथ खाया। मर्डर के बाद राजकुमार ने मानिका के फ्लैट में ही शेविंग की। पुलिस ने मौके से बरामद चेहरे के बाल डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिए हैं। पुलिस को अभी उस चाकू की तलाश है, जिसका इस्तेमाल राजकुमार ने फ्लैट में दाखिल होने के लिए और मोनिका को धमकाने के लिए किया था।

 à¤¬à¤¦à¤²à¤¾ लेने के लिए किया था मर्डर

पंजाब के रहने वाले 21 साल के राजकुमार ने बदला लेने के लिए मोनिका का मर्डर किया। दरअसल मोनिका ने कुछ दिन पहले उस पर छाता चोरी का इल्जाम लगाया था। सोसाइटी में उसकी शिकायत की थी। इसके बाद राजुकमार को नौकरी से निकाल दिया गया था। राजकुमार इससे खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। उसने बदला लेने के लिए मोनिका को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।

Share This News :