Homeअपना शहर ,slider news,
हैलो मैं कलेक्टर बोल रहा हूँ क्या आपकी समस्या हल हुई.........

सीएम हैल्पलाईन के शिकायतकर्ताओं से फोन कर कलेक्टर ने जानी जमीनी हकीकत 
 
ग्वालियर à¥¤  à¤¹à¥ˆà¤²à¥‹ मैं कलेक्टर बोल रहा हूँ, क्या आपके आवेदन का निराकरण हो गया। कलेक्टर श्री राहुल जैन ने सीएम हैल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की वस्तुस्थिति जानने के लिये अपने मोबाइल फोन के जरिए विभिन्न शिकायतकर्ताओं से खुद बात की। मौका था अंतरविभागीय समन्वय बैठक (टीएल) का। फोन पर कलेक्टर की आवाज सुनकर जहाँ आवेदक हथप्रभ थे, तो विभागीय अधिकारी भी सकते में आ गए। 
सोमवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर  à¤œà¥ˆà¤¨ ने सीएम हैल्पलाईन के आवेदनों की समीक्षा के दौरान रेण्डमली अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतकर्ताओं से मोबाइल फोन के जरिए सीधी बात की। उन्होंने डबरा क्षेत्र के निवासी एक शिकायतकर्ता बाबूराम को फोन लगाकर पूछा कि क्या आपका नामांतरण हो गया ? बाबूराम ने कहा कि मुझे अभी तक आदेश नहीं मिला है। कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डबरा एसडीएम को बाबूराम का नामांतरण आदेश दिलाने की हिदायत दी। घाटीगाँव क्षेत्र की निवासी एक विधवा महिला छिदीबाई ने कलेक्टर को फोन पर बताया कि सीएम हैल्पलाईन में मेरे द्वारा की गई शिकायत का निराकरण हो गया है और मुझे विधवा पेंशन मिलने लगी है। 
इसी तरह ग्वालियर शहर की निवासी श्रीमती रामाबाई से भी उनके शिकायती आवेदन में दर्ज मोबाइल नम्बर पर कलेक्टर ने फोन लगाकर पूछा कि आपकी पेंशन मंजूर हुई कि नहीं ?  à¤°à¤¾à¤®à¤¾à¤¬à¤¾à¤ˆ के परिजन ने फोन पर बताया कि अभी तक मुझे इसकी सूचना नहीं मिली है।  à¤œà¥ˆà¤¨ ने बैठक में मौजूद नगर निगम के जन कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द रामाबाई की पेंशन मंजूर कर, शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दें। कलेक्टर ने इसी तरह मुरार तहसील के एक ग्राम के निवासी ओला प्रभावित किसान से फोन पर चर्चा कर राहत राशि मिलने की जानकारी ली। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि खाता नम्बर गलत होने से किसान को राहत मिलने में देरी हुई है। श्री जैन ने फोन पर ही किसान से बैंक खाता नम्बर नोट किया और एसडीएम मुरार को निर्देश दिए कि इस खाते में आज ही राहत राशि पहुँचायें। 
कलेक्टर राहुल जैन ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि वे सीएम हैल्पलाईन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये शिकायतकर्ताओं से टेलीफोन पर जरूर बात करें। साथ ही उन्हीं शिकायतो में फोर्स क्लोज की कार्रवाई की जाए, जिनमें प्रावधान न होने से आवेदक की मंशा के अनुसार उसे लाभ नहीं दिया जा सकता है।  à¤œà¥ˆà¤¨ ने साफ किया कि अगर बारीकी से जाँच परख किए बगैर कोई शिकायत फोर्स क्लोज कराई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा शिकायतों का निराकरण सकारात्त्मक सोच के साथ नियम प्रावधानों के दायरे में करें। साथ ही निराकरण में कदापि देरी न हो। 
कलेक्टर ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि लोक सेवा प्रदाय गारंटी कानून में शामिल सेवा के आवेदन की समय-सीमा निकलने पर जिला स्तरीय अधिकारी और कार्यालय प्रमुख ऐसे आवेदनों को स्वयं संज्ञान में लें। साथ ही प्रकरण के निराकरण में देरी के लिये जिम्मेदार शासकीय सेवक से अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जाए। उन्होंने साफ किया कि लोक सेवा कानून के आवेदनों के निराकरण में देरी होने पर जिला स्तरीय अधिकारी भी जवाबदेह होंगे। 
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  à¤¨à¥€à¤°à¤œ कुमार सिंह व एडीएम  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ वर्मा, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व एसडीएम तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 

Share This News :