Home > देश विदेश ,slider news,
GST का फायदा लोगों को मिलते रहना चाहिए: BJP सांसदों से मीटिंग में बोले मोदी

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी सोमवार को हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के बीजेपी सांसदों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा, "यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि GST की बेनिफिट चेन (फायदा मिलने का सिलसिला) जारी रहनी चाहिए।" छोटे बिजनेसमैन और ट्रेडर्स भी रजिस्ट्रेशन कराएं...
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस मौके पर मोदी ने छोटे बिजनेसमैन और ट्रेडर्स से भी कहा कि वे हाल ही में लागू जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) के तहत रजिस्ट्रेशन कराएं क्योंकि संसद सदस्यों ने नए कानून को लेकर छोटे व्यावसायिक उद्यमों (स्मॉल कॉमर्शियल वेंचर्स) के बीच बहुत जोश पैदा किया था।
- मोदी ने कहा, "जीएसटी को मंजूर कर लिया गया है और पूरे देश में इसे बहुत ज्यादा समर्थन मिला है। छोटे ट्रेडर्स को भी नए टैक्स कानून के तहत खुद को रजिस्टर कराना चाहिए। यह तय किया जाना चाहिए कि जीएसटी की बेनिफिट चेन जारी रहे।"
तय करें कि सीनियर सिटीजंस को स्कीम्स का ज्यादा फायदा मिले
- मोदी के साथ मीटिंग में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीजेपी सांसद भी शामिल थे।
- मोदी ने सांसदों से कहा कि यह तय करें कि सीनियर सिटीजंस को कल्याणकारी योजनाओं (वेलफेयर स्कीम्स) और नई पेंशन स्कीम 'प्रधानमंत्री वाया वंदना योजना- PMVVY' का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। बता दें कि नई पेंशन स्कीम के तहत सीनियर सिटीजंस को उनके डिपॉजिट पर 8% इंटरेस्ट मिलेगा।

Share This News :