Home > देश विदेश ,slider news,
राष्ट्रपति जिनपिंग बोले- जंग के लिए रहें तैयार

बाजिंग। à¤¡à¥‹à¤•लाम को लेकर पिछले 2 महीने से भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। इससे इतर चीनी सेना शक्ति प्रदर्शन से बाज नहीं आ रही है। चीनी सेना की 90वीं सालगिरह से 2 दिन पहले चीन ने परेड कर अपनी ताकत दिखाई। उत्तरी चीन के झुर्येई ट्रेनिंग बेस में चीनी सेना ने रविवार को सैन्य परेड किया।

सैन्य परेड के मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय समिति के जनरल सचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष ने सैनिकों का निरीक्षण किया और भाषण दिया। चीनी सेना 1 अगस्त को अपनी 90वीं सालगिरह मनाएगी। 1000 वर्ग किलोमीटर से अधिक कवर करने वाला झुर्येई एशिया का सबसे बड़ा ट्रेनिंग बेस है।

चीनी सेना की 90वीं सालगिरह ऐसे समय में पड़ रही है, जब सिक्किम सीमा के पास स्थित डोकलाम को लेकर भारत का उससे गतिरोध जारी है। हाल ही में 90वीं वर्षगांठ से पहले एक विशेष ब्रीफिंग में पीएलए ने डोकलाम पर एक मजबूत संदेश दिया था। पीएलए की तरफ से साथ ही कहा गया है कि डोकलाम में तैनाती भी बढ़ाई जाएगी।

Share This News :