Home > देश विदेश ,
परवेज मुशर्रफ ने कहा- हम लश्कर को नहीं मानते आतंकी संगठन

नवाज शरीफ की कुर्सी जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने  à¤•हा कि सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स मामले में नवाज शरीफ के खिलाफ एक अच्छा फैसला सुनाया है. वह इसी लायक थे. वह तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने और तीनों बार देश का बेड़ा गरक किया. इस दौरान उन्होंने न्यायिक तख्तापलट की बात को सिरे से खारिज कर दिया.

पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति मुशर्रफ ने दुबई से कहा कि न्यायपालिका ने देश के हक में अपनी जिम्मेदारी पूरी की है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ के खिलाफ न्यायपालिका के जरिए तख्तापलट नहीं हुआ है. शरीफ के खिलाफ जेआईटी ने दो महीने तक जांच की और फिर इसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को दी. मामले के पूरे ट्रायल के बाद उनको प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त किया गया.

Share This News :