Home > देश विदेश ,slider news,
फ्रांस में मिला मलबा हो सकता है एयर इंडिया के विमान का

 à¤à¤²à¥à¤ªà¥à¤¸ पर्वतमाला के मॉन्ट ब्लांक क्षेत्र में खोज के दौरान ग्लेशियर में विमान के मलबे संग शवों के अवशेष मिले हैं। माना जा रहा है कि ये अवशेष 1950 और 1966 में दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया विमानों में से एक के हो सकते हैं।

दरअसल डेनियल रोशे नामक शख्स इस प्रकार के पूर्व में हुए हादसों के संदर्भ में पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान ऐल्प्स पर्वत के ग्लेशियर इलाके में उनको विमान के एक इंजन के साथ मनुष्य के हाथ व पैर का ऊपरी हिस्सा मिला। ज्ञात हो कि जनवरी 1966 में मुंबई से न्यूयार्क जाते समय एयर इंडिया के विमान में सवार सभी 117 यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं इससे पूर्व इसी क्षेत्र में वर्ष 1950 में एक और एयर इंडिया की उड़ान 1950 में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई थी।

बता दें कि 10 दिनों पहले स्विस ऐल्प्स के पास दो शव मिले थे। डीएनए टेस्ट में इनकी पहचान मार्सलिन ड्यूमोलिन और उनकी पत्नी फ्रेंसाइन के रूप में हुई थी। मार्सलिन और फ्रेंसाइन 75 साल पहले आल्प्स में लापता हो गए थे।

Share This News :