Home > देश विदेश ,
6 महीने पहले ही नीतीश ने 'कमल के फूल' में भरा था रंग, अब बनाई सरकार

बिहार में एक बार फिर पुराने साथी मिल गए हैं. नीतीश कुमार ने बीजेपी के समर्थन से सरकार बना ली है. बुधवार को इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को सुबह 10 बजे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ सुशील मोदी ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश के बीजेपी के साथ सरकार बनाते ही नीतीश की एक फोटो फिर चर्चा में है. जिसमें नीतीश कुमार एक कमल के फूल में रंग भरते हुए नजर आ रहे हैं. अब लगभग 6 महीने बाद ये सच ही हो गया है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है.

Share This News :