Home > देश विदेश ,
अमित शाह बनेंगे मोदी के मंत्री

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब पीएम मोदी की कैबिनेट में मंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वो गुजरात से राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा है कि शाह को कैबिनेट में कोई महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है। उनके अलावा स्मृति इरानी भी राज्यसभा चुनाव लड़ेगीं।

हालांकि इससे अभी इनकार नहीं है कि गुजरात से ही राज्यसभा में काबिज कांग्रेस के अहमद पटेल को असहज करने के लिए तीसरी सीट पर भी कोई दावेदार उतारा जा सकता है।

गुजरात विधानसभा छोड़कर अमित शाह के राज्यसभा में आने के कारण को लेकर कयास का दौर तेज हो गया है। यह कयास इसलिए भी है क्योंकि अगले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार भी होना है।

बहरहाल, कोई यह बताने की स्थिति में नहीं है कि वह मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनना चाहेंगे या पार्टी की कमान हाथ में रखना चाहेंगे। वैसे उनके कार्यकाल में जिस तरह भाजपा का विस्तार हुआ है उसे देखते हुए और 2019 का लक्ष्य सामने रखते हुए उनके संगठन में बने रहने की उम्मीद ही ज्यादा है।

Share This News :