Home > देश विदेश ,slider news,
कारगिल विजय दिवसः पीएम ने कहा- शहीदों पर देश को गर्व

नई दिल्ली। à¤†à¤œ देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर शहीदों के शौर्य को याद किया है वहीं रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ अमर जवान ज्योंति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कारगिल में हमारे सैनिकों ने हिम्मत से लड़ते हुए देश के सम्मान और इसके नागरिकों की रक्षा की। कारगिल विजय दिवस हमें हमारी सेना के शौर्य और देश के लिए उनके महान त्याग की याद दिलाता है।

 

Share This News :