Homeअपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएँ

केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जिले के नागरिकों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनायें दी है। श्री तोमर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की और आसुरी शक्तियों पर दैवीय शक्तियों की विजय का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर सभी से अपने भीतर के अवगुणों को नष्ट कर सदगुणों के विकास का संकल्प लेने का आव्हान किया है। श्री तोमर ने देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं।

Share This News :