Home > देश विदेश ,
भारत के 39 लापता लोग जिंदा हैं या मारे गए, हमें नहीं पता: इराक के विदेश मंत्री

नई दिल्ली.इराक के मोसुल से 39 भारतीय लापता हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। सोमवार को इराक के फॉरेन मिनिस्टर इब्राहिम अल जाफरी ने बताया- "हमें बिल्कुल भी इस बात की जानकारी नहीं है कि लापता हुए भारतीय जिंदा है या मारे गए।" जाफरी चार दिन के ऑफिशियल विजिट पर नई दिल्ली पहुंचे। जाफरी ने सबसे पहले सुषमा स्वराज से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत हुई। बता दें कि तीन साल पहले इराक के मोसुल से इन भारतीयों को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने किडनैप किया था। मोसुल को आईएसआईएस के कब्जे से छुड़ाया जा चुका है। भारत को उम्मीद है कि अब इनका पता लगाया जा सकता है।

Share This News :