Home > देश विदेश ,
5 कांग्रेस सांसदों को स्पीकर ने 5 दिनों के लिए किया सस्पेंड

संसद के मानसून सत्र के दौरान मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर कांग्रेस ने लोकसभा में हंगामा किया. लोकसभा में स्पीकर सुमित्रा महाजन की ओर कागज उछालने वाले 5 कांग्रेस सांसदों को सस्पेंड कर दिया है. स्पीकर ने गौरव गोगोई, के सुरेश, अधीर रंजन, रंजीत रंजन और सुष्मिता देव को 5 दिनों के लिए सस्पेंड किया है. मॉब लिंचिंग पर चर्चा की मांग को लेकर ये सांसद हंगामा कर रहे थे. 

Share This News :