Home > देश विदेश ,
राष्ट्रपति के साथ है इनका खास कनेक्शन, सच जान दोस्त भी रह गए हैरान

नई दिल्ली। à¤¦à¥‡à¤¶ 14वें राष्ट्रपत‍ि के रूप में 25 जुलाई को राष्ट्रपत‍ि पद की शपथ लेने जा रहे रामनाथ कोव‍िंद को अब देश में लगभग सभी जानते व पहचानते हैं, लेकिन उनकी बेटी स्वाति की सच्चाई जान कोई भी हैरान रह जाएगा। आपको बता दें कि स्वाति रामनाथ कोविंद की बेटी हैं और सबसे ताज्जुब की बात यह है कि वो एयर इंडिया में एयर होस्टेस हैं। वे ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अमेरिका जैसे लंबे रूट पर उड़ने वाले एयर इंड‍िया के बोइंग 777 और 787 एयरक्राफ्ट में कार्यरत हैं।

सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात ये है कि उनके क्रू मेंबर को ही अब तक ये जानाकारी नहीं थी कि स्वाति के पिता रामनाथ कोविंद हैं। हालांकि, जब स्वाति के सहकर्मियों को ये बात पता चली है कि स्वाति अगले राष्ट्रपति की बेटी हैं, उनका मनोबल काफी बढ़ गया है। स्वाति ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स में से किसी को भी कभी ये बात पता नहीं चलने दी कि वे रामनाथ कोविंद की बेटी हैं।

Share This News :