Homeअपना शहर ,
मण्डी समिति की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिये सौंपे दायित्व

कृषि उपज मण्डी समिति लश्कर के वार्ड क्रं.-8 गणेशपुरा में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम संपादित करने के लिये रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय गोयल ने अपर तहसीलदार मुरार श्री अनिल राघव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और नायब तहसीलदार श्री विमल कुलश्रेष्ठ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। अपीलीय अधिकारी का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुरार ग्रामीण श्री एच बी शर्मा को सौंपा गया है।

Share This News :