Home > देश विदेश ,खास खबरे,
महबूबा की दो टूक- अमेरिका-चीन अपना काम संभालें, कश्मीर हमारा मामला

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है. महबूबा ने कहा कि अगर चीन और अमेरिका कश्मीर में हस्तक्षेप करेंगे, तो घाटी के हालात सीरिया और अफगानिस्तान जैसे हो जाएंगे.मुख्यमंत्री ने कहा, 'चीन और अमेरिका अपना काम करें. हमें पता है कि उन देशों की हालत क्या है, जहां अमेरिका ने हस्तक्षेप किया है. अफगानिस्तान, सीरिया या इराक के हालात हमारे सामने हैं.'महबूबा ने कहा कि सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत से ही कश्मीर मुद्दे का समाधान हो सकता है.

Share This News :