Home > देश विदेश ,
कोठारी बने राष्ट्रपति के नए सचिव

नई दिल्ली। 25 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे और इससे पहले उनके सचिवालय में फेरबदल शुरू हुआ है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष संजय कोठारी को नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक को राष्ट्रपति का प्रेस सचिव बनाया गया है।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक आदेश के मुताबकि गुजरात कैडर के वरिष्ठ वन्य सेवा अधिकारी भरत लाल को रामनाथ कोविंद का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इन नियुक्तियों को दो साल के लिए मंजूरी दी गई।

1978 बैच के हरियाणा बैच के आईएस ऑफिसर रहे कोठारी पिछले साल जून में ही कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। नवंबर 2016 में उन्हें सरकारी उपक्रम का मुखिया नियुक्त किया गया था। मलिक इस समय नीति संबंधी थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में फैलो हैं। भारतीय वन सेवा के वर्ष 1988 बैच के अधिकारी भरत लाल इस समय दिल्ली में गुजरात सरकार के रेजीडेंट कमिश्नर हैं।

Share This News :